झाबुआ

स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई विशाल तिंरगा यात्रा ।

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई विशाल तिंरगा यात्रा ।
झाबुआ । भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय जनता युवामोंर्चा जिला झाबुआ द्वारा जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा वाहन यात्रा भाजयुमों जिलाध्यक्ष कुलदीप चैहान के नेतृत्व में निकाली गई । इस विशाल तिरंगा यात्रा मे हजारों युवा एवं देशभक्त अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा लिये झाबुआ नगर में भारत माता की जय, वंदे मातरम, हम रहे ना रहे तैरा वैभव अमर रहे मां का उद्घोष करते हुए निकले तो पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के आंचल मे समा गया । जहां देखों वाहनों पर हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था । रैली में आगे चल रहे डीजे वाहन पर राष्ट्रीय गीतों ने अजीब समां बांध दिया। पुरा शहर राष्ट्र प्रेम के नारों, भारत माता की जय, वंदे मातरम से गुंज उठा । भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशाल रैली में भाजपा जिलायक्ष भानु भुरिया, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोंलकी,खेल प्रकोष्ठ संयोजक बिट्टू सिंगार, महिला मोर्चा संयोजक सुनिता अजनार, भाजपा नेता अजय पोरवाल, झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक,  राजु थापा, थवरिया अमलियार, अतुल चैहान, मजेसिंह मकोडिया, कांतिलाल परमार, अवि भावसार,  मयंक राठौर, सैयद  सोनु अली, झाबुआ युवा मंडल अध्यक्ष लवेश सोनी, पिटोल मंडल अध्यक्ष विक्रम नायक,  देवझिरी मंडल अध्यक्ष  महेश चैहान, कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष खुमान झानिया, रानापुर मंडल अध्यक्ष विश्वास जैन, बोरी मंडल अध्यक्ष नरपत वास्केला, पारा मंडल अध्यक्ष सनिल निनामा, रामा मंडल अध्यक्ष मुनसिंह परमार,जिला मीडिया प्रभारी अजय पांचाल, रवीन्द्र भुरा, प्रकाश मेडा, अर्पित मचार, हर्षवर्धन राठौर, आशीष भूरिया, अर्पण मिश्रा, राजा गामड, के अलावा सैकडो की संख्या में  भाजयुमो कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहें ।

भाजयुमो द्वारा जिला मुयालय के अलावा जिले की थांदला विधानसभा, पेटलाव विधानसभा में भी जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चैहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा का झाबुआ विधानसभा प्रभारी जिला हामंत्री प्रांजल भंसाली, थांदला विधानसभा के लिये जिला महमांत्री राजेश वसुनिया, पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के लिये जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र गेहलोत को दायित्व सौपे गये ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा का झाबुआ शहर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया । तिरंगा यात्रा का समापन कृषि उपजन मंडी से प्रांरभ होकर रूहर के मुख्यमार्गो से होता हुआ आदिवासी समाज के मसिहा पेसा एक्ट क ेजनक पूर्व सांसद स्वर्गीय दिलीपसिह भूरिया की प्रतिमा पर हुआ ।

Trending