RATLAM

बारिश अलर्ट : जावरा नगर में 4 इंच वर्षा

Published

on

बारिश अलर्ट : जावरा नगर में 4 इंच वर्षा

रतलाम। शनिवार शाम से फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। 14 दिनों बाद आई बारिश ने लोगों को राहत दी, वहीं किसानों के चेहरों फिर से मुस्कान आई। रविवार सुबह से रिमझिम तो कभी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। औसत वर्षा 27 इंच के करीब पहुंच गई है। वहीं जावरामें गत रात 4 इंच और पिपलौदा में 2 इंच के साथ ही रतलाम में एक इंच वर्षा सुबह 8 बजे तक दर्ज की गई।करीब एक घंटे वर्षा से नालियां फिर उफन कर सड़कों पर बह निकली। वैसे 5 अगस्त से बारिश का सिलसिला 26 इंच पर अटका हुआ था। इस कारण रणायरा, ताल, पिपलौदा, सुखेड़ा आदि क्षेत्रों में किसानों ने सोयाबीन की फसल में होते नुकसान को देख उज्जैनी मनाकर इंद्रदेव कर प्रसन्न करने का मन बना लिया था।

2022 में 30 इंच वर्षा हो चुकी थी
पिछले साल की तुलना में अब तक 4 इंच बारिश कम हुई है, जबकि 5 अगस्त के पूर्व आंकड़ा पिछले साल से आगे चल रहा था। 2022 की बात करें तो आज दिनांक तक 30 इंच वर्षा हो चुकी थी। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आलोट में 28 इंच, जावरा में 31 इंच, ताल में 20 इंच, पिपलौदा में 19 इंच और बाजना में33 इंच, रतलाम में 25 इंच एवं रावटी में 24 व सैलाना में 28 इंच वर्षा अब तक दर्ज की चुकी है।
दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस
मौसम प्रेक्षक महेशकुमार शर्मा के अनुसार शनिवार को दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि शाम 5 बजे तक 5 मिमी वर्षा शहर में दर्ज की गई थी।

 

Trending