झाबुआ

मतदाता जागरूकता एवं दिव्यांग सशक्तिकरण प्रोग्राम आयोजित

Published

on

विकलांग कल्याण समिति द्वारा मंगलवार को डीआरपी लाइन झाबुआ के भवन में दिव्यांग मतदाता जागरूकता एवं दिव्यांग सशक्तिकरण पर प्रोग्राम आयोजित किया गया है। संस्था के प्रमुख ने बताया कि आजाद विकलांग कल्याण समिति विगत 14 वर्षों से दिव्यांगजनो के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु सतत् कार्यरत है। इसी क्रम में संस्था द्वारा एक अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका नाम है "दिव्यांग आर्थिक सशक्तिकरण" अभियान के तहत आप अपने घर की अनुपयोगी वस्तुएँ संस्था को दान स्वरूप भेंट कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में अनुपयोगी सामग्री को किस तरह से उपयोग में लाया जाए यह भी बताया गया। सामग्री को प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजनों द्वारा पुनः सुधार कर उपयोगी बनाया जायेगा और उसे उचित मूल्य में विक्रय किया जाएगा जिससे बड़ी संख्या में बेरोजगार दिव्यांगजनों को रोजगार प्राप्त होगा। कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए शासन के द्वारा कार्य किए जा रहे है। इसके साथ ही यदि मतदान केन्द्रों पर आने जाने में असुविधा आती है तब आप सक्षम ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर मतदान कर सकते है एवं जो मतदाता पहली बार मतदान करने वाले है वे इवीएम मशीन को देख सकते है कि किस प्रकार मतदान किया जाता है। इसके साथ ही आप स्वयं भी मतदान करे एवं दुसरो को भी मतदान के लिए प्रेरित करे। "दिव्यांग आर्थिक सशक्तिकरण" अभियान द्वारा अच्छा संदेश दिया जा रहा है, क्योंकि बहुत सी वस्तुएं एक बार उपयोग करने के बाद खराब हो जाती है या हम उसे फेक देते है जिससे प्रकृति में कचरा हो रहा है और वातावरण भी प्रभावित होता है। इसके साथ ही सुश्री हुड्डा शासन की विभिन्न योजनाओ जिनमे ‘‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ’’, ई- मुद्रा लोन आदि की जानकारी दी गई जिनका लाभ ले कर स्वयं का रोजगार प्रारंभ कर सकते है। साथ ही कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा आगामी त्यौहार में इको- फ्रेंडली वस्तुओ का उपयोग करे जिससे केमिकल या प्लास्टिक पानी के स्त्रोतों को खराब ना करे। इस प्रोग्राम में मतदाता जागरूकता के लिए ईवीएम का किस प्रकार उपयोग करना है यह भी बताया गया। साथ ही दिव्यांगजनों से मतदान करने की अपील करते हुए अन्य लोगो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री पंकज सांवले, जिला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री यशवंत भण्डारी, आईटीआई प्रिंसिपल एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Trending