झाबुआ

संभागायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया

Published

on

संभागायुक्त द्वारा गडवाडा में मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कार्यक्रम स्थल शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गडवाड़ा की व्यवस्थाओ का जायजा लिया। मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गडवाड़ा का उद्घाटन किया जाएगा। संभागायुक्त श्री मालसिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओ हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संभागायुक्त द्वारा कार्यक्रम स्थल पर फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। इसी के साथ ही कॉलेज के हॉल एवं क्लास रूम का भी निरीक्षण किया। जनजातीय कार्य विभाग से बच्चो को समय पर छात्रवृति प्राप्त हो रही है या नही के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Trending