झाबुआ

रोहित (भईयू) वैरागी होंगे थांदला के नवागत भाजपा मंडल अध्यक्ष

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य)– चुनावी सरगर्मी तेज होते ही भाजपा मे सियासी उठापटक शुरु हो चुकी है जिसके चलते थांदला नगर मंडल अध्यक्ष पद पर युवा रोहित वैरागी को नियुक्त किया गया है । हलाकि पूर्व मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्ययाय का कार्यकाल भी सराहनोय हि रहा है परन्तु प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी की अनुशंशा पर युवा रोहित बैरागी को पार्टी ने मौका प्रदान किया है।

रोहित बैरागी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्थानीय अम्बेमाता मंदिर चौराहे पर नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज राठौड़ सहित कई कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर स्वागत किया।

Trending