RATLAM

रतलाम के बाजना में रिकार्ड तोड़ 54 इंच वर्षा

Published

on

रतलाम के बाजना में रिकार्ड तोड़ 54 इंच वर्षा

रतलाम। मौसम बदला, शुक्रवार रात से जिले भर में हो रही जोरदार बारिश ने शनिवार दोपहर तक चहुंओर तरबतर कर दिया। माही नदी ने किनारे छोड़ दिए, करमदी रपट पर पानी आने से सुबह 6 बजे से रास्ता जाम है। शहर का भी व्यवसायी और आम जन जीवन प्रभावित हो गया। जरुर काम पर ही लोग बाहर निकलते नजर आए। मानसून को अभी एक माह शेष है, इसके पूर्व ही औसत वर्षा की रिपोर्ट टूट गया है, 36 इंच के स्थान पर 40 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी है।

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष आज दिनांक तक 44.8 इंच वर्षा हो चुकी थी, जो पांच इंच वर्षा अधिक थी। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से 15 से 21 सितंबर तक बारिश होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। जिले के सभी आठ विकासखंडों में सर्वाधिक बारिश अब तक बाजना में पिछले 24 घंटे में 10 इंच अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि औसत वर्षा यहां 54 इंच दर्ज हो चुकी है।

शनिवार दोपहर तक बारिश जारी
बाजना विकासखंड के विद्यालय परिसर में पानी भर जाने से परेशान होते रहे। माही नदी का पानी पुलिया पर आ गया। करमदी मार्ग सुबह 6 बजे से रूका हुआ है। रतलाम में रात से सुबह 8 बजे तक तीन इंच वर्षा हो चुकी है, जबकि लगातार शनिवार दोपहर तक रिमझिम तो कभी तेज बारि श का सिलसिला जारी है।

विकासखंड 24 घंटे में कुल औसत
आलोट-6.8 42.2
जावरा- 2.9 43.0
ताल- 3.6 33.0
पिपलौदा-3.8 29.4
बाजना- 10.2 53.9
रतलाम- 3.4 37.0
रावटी- 6.0 37.6
सैलाना- 5.0 42.0
5.2 39.8(Dainik Oatrika se Sabhaar)

Trending