झाबुआ

हजारों करोड़ की हेराफेरी करने वाली भाजपा सरकार आज संस्कारी बन रही है पूर्व मंत्री कांतिलाल भुरिया

Published

on

संजय दत्त प्रदेश सह प्रभारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे

अपने निर्धारित समय से पांच घण्टे विलंब से पहुंची आक्रोश यात्रा
हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्त्ता

आज इंद्र देवता ने भी कांग्रेस का साथ दिया नही बरसे इंद्र देवता

थांदला (वत्सल आचार्य)जन अक्रोश यात्रा आज जिला मुख्यालय से नगर में पहुंची यहां लोगों में यात्रा को लेकर भारी उत्साह नजर आया। थांदला की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा के नेतृत्वकर्ता कांतिलाल भुरिया, प्रकाश रांका, विक्रांत भुरिया ने नगर में यात्रा के प्रवेश के पूर्व ईश्वर से प्रदेश में खुशहाली की कामना की। अपने निर्धारित समय से करीब पांच घण्टे विलंब से आक्रोश यात्रा का काफिला नयापुरा कार्यकम स्थल पर पहुंचा कार्यकम में थांदला विधायक विरसिंह भुरिया ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया विरसिंह भुरिया ने अपने उद्बोधन में कहा की किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली शिवराज सरकार किसानों के शहादत को भूल चुकी है लेकिन किसान अब तक सरकार के अत्याचार को नहीं भूल पाए हैं। आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुवे युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भुरिया ने कहा की
किसानों की लागत दोगुनी हो गई है और आय आधी हो गई है फिर भी शिवराज सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है। आपने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण नष्ट हुई फसलों के लिए किसानों को उचित मुआवजा दे, किसानों को फसलों का उचित मूल्य दे। अपने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुवे कहा कि यदि सरकार किसानों की जायज मांगों को स्वीकार नहीं करेगी तो हमे आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए। थांदला के बाद पेटलावद विधानसभा के लिए निकली जन आक्रोश यात्रा को रास्ते में आने वाले छोटे-छोटे गांवों में भी व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है दर्जनों ग्रामों में भीड़ का हुजूम देखा गया।
इस यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भुरिया ने कहा की जिस तरह पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहा है बीजेपी के सरकार में किसान मजदूर युवा कर्मचारी सब परेशान है। 18 वर्ष तक सरकार ने कुछ नहीं किया। अब चुनाव आ रहा है तो प्रतिदिन नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं। 18 वर्ष के कार्यकाल में जब कुछ नहीं कर पाए तो चुनाव के समय क्या कर पाएंगे। युवा परीक्षा देते हैं लेकिन उसमें भी भ्रष्टाचार हो जाता है। निकम्मी सरकार का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जनता के बीच में आए है और जनता को सरकार की असलियत बता रहे है। आपने भाजपा पर तंज कसते हुवे कहा की हजारों करोड़ की घोटाले वाली सरकार आज संस्कारी बन कर लाडली बहनों को चुनावी गिरप्त में ले कर उनका अपमान कर रही है।
कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत करने के साथ ही भ्रष्टाचार और घोषणाओं को लेकर शिवराज सरकार को निशाने पर लिया। साथ ही बीजेपी के घोटाले जनता के सामने गिनाए।
बहरहाल दोनो ही पार्टी वोटर को लुभाने का भरसक प्रयास कर रही है भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा तो कांग्रेस आक्रोश यात्रा के नाम पर वोट हासिल करने का नायाब तरीका इजाद कर रहे है जनता का फैसला आने वाले समय में पता चलेगा पर आज की आक्रोश यात्रा से ये तो पता चल ही गया है की आने वाले समय में इस क्षेत्र का गांधी सभी पर भारी पड़ सकता है।
आक्रोश यात्रा में जिला जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंत भाबर कांग्रेस नेता नगीन शाह, गेंदाल डामोर, चेनसिंह डामोर, सुधीर भाबर,जितेन्द्र धामण यामीन शेख, अक्षय भट्ट, कादर शेख, सहीत युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता थांदला विधानसभा के सरपंच, तड़वी, सहीत ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद थे।

Trending