RATLAM

सैलाना की भाजपा प्रत्याशी ने लिया भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद भाजपा जिला कार्यालय मे गणेश उत्सव का आयोजन सूरजमल जैन मंडल व दीनदयाल मंडल ने की महाआरती

Published

on

सैलाना की भाजपा प्रत्याशी ने लिया भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद

रतलाम 27 सितम्बर 2023 / सैलाना विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल ने पैलेस रोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय मे भगवान श्रीगणेश की महाआरती की। भगवान के दर्शन-वदंन कर जीत का आशीर्वाद भी लिया। आरंभ मे श्रीमती चारेल का विधानसभा प्रत्याशी घोषित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने स्वागत कर सम्मान किया। इस दौरान सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, मंडल अध्यक्ष बापूसिंह मईडा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरीश ठक्कर, अ.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम बोरिया, अ.ज.जा.मोर्चा जिलाध्यक्ष शम्भुसिंह गणावा, पूर्व पार्षद ममता पटेल, सपना खराड़ी,  किसान मोर्चा महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, शम्भू बाई सरपंच सरवन, मुकेश पटेल प्रतिपक्ष नेता सैलाना, उप सरपंच सुखवीर सिंह चौधरी, पूर्व मंडल महामंत्री विजय सिंह चौहान, नरेन्द्र कुमार ठाकुर भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर रावटी के नवनियुक्त मंडल महामंत्री महेन्द्र जाट का अंगवस्त्र पहनाकर जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने स्वागत किया।
भाजपा जिला कार्यालय मे गणेश उत्सव का आयोजन
सूरजमल जैन मंडल व दीनदयाल मंडल ने की महाआरती

रतलाम 27 सितम्बर 2023 / भारतीय जनता पार्टी द्वारा पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय मे गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसमे भाजपा पदाधिकारी प्रतिदिन भगवान की महाआरती कर लाभ धर्मलाभ ले रहे है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी सूरजमल जैन मंडल व दीनदयाल मंडल ने महाआरती की।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष द्वय नीलेश गांधी व कृष्ण कुमार सोनी, मंडल उपाध्यक्ष नीतिन तिवारी, मंडल महामंत्री कमल सिलावट, पीरूलाल सोनावचा, वार्ड पार्षद संगीता सोनी, गजेन्द्र पंडियार, रवि पालीवाल, विशाल चावडा, वैभव व्यास, सुधांशु व्यास, आयुष पडियार, दिनेश राठौर, चेतन दरकुरिया, आशीष डांगी मंडलो के पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या मे कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Trending