RATLAM

सैलाना विधानसभा सीट जीतने की जवाबदारी सब कार्यकर्ता पूरी करे – विधायक चेतन्य काश्यप – भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल का स्वागत

Published

on

सैलाना विधानसभा सीट जीतने की जवाबदारी सब कार्यकर्ता पूरी करे – विधायक चेतन्य काश्यप
– भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल का स्वागत


रतलाम, ।
सैलाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित की गई संगीता चारेल का विधायक चेतन्य काश्यप ने स्वागत किया। इस अवसर पर श्री काश्यप ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की जवाबदारी है कि सैलाना सीट जीते। पार्टी और संगठन ने कार्यकर्ताओं पर भरोसा करके टिकट दिया है। इस मौके पर रतलाम शहर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, सैलाना विधानसभा संयोजक भंवर सिंह डोडियार, विस्तारक कानसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू सिंह गणावा, मंडल अध्यक्ष बापू सिंह, डॉ. विजय चारेल, ओमप्रकाश बोरिया आदि उपस्थित रहे।
श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि पार्टी और संगठन ने एक बार फिर से श्रीमती चारेल पर भरोसा जताया है। आजादी के बाद पहली बार इस सीट पर भाजपा को इन्होंने जिताया था। इन्हें बीते चुनाव के बाद समर्पण भाव से लगातार सक्रिय रहने के कारण पार्टी ने फिर प्रत्याशी बनाया है। राजनीति का कभी अंत नहीं होता है। जब भी अवसर आता है तो वह मिलता है।
श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि यह सीट सामान्य नहीं है। यदि यह सीट जीते तो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय होगा और कार्यकर्ताओं की जय-जयकार होगी। हमें इसे चुनौती के रूप में लेना है और इस अवसर को सार्थक करना है। यदि विधायक आपका होगा तो किसी भी काम के लिए रास्ता निकल जाएगा। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि एकजुट होकर सभी काम में जुट जाए। सैलाना विधानसभा में बीते दस वर्षों में हमारी सरकार ने जो काम कराए है, उसे जन-जन तक पहुंचाना है। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया एवं आभार विधानसभा संयोजक भंवर सिंह डोडियार ने माना।

Trending