झाबुआ

थांदला नगर के विभिन्न वार्डो मे भूमिपूजन संपन्न

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य) मुख्यमंत्री शहरी विकास अधोसरंचना योजना के निमित् थांदला नगर को प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीयशिवराजसिंह चौहानजी द्वारा दी गई राशि 1करोड़ 98 लाख 73 हजार की लागत से नगर के विभिन्न वार्डो के क्षतिग्रस्त रोड़ एवं नाली निर्माण के कार्य किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत अनंत चतुर्दशी के शुभावसर पर अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मध्यप्रदेश एवं थांदला_विधानसभा194 के लोकप्रिय विधायक प्रत्याक्षी आदरणीय कलसिंह भाबर जी,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा ,उपाध्यक्ष पंकज रामेश्चन्द्र राठौड़,मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी,,जिला शिकायत बोर्ड सदस्य श्रीमति,माया सचिन सोलंकी,एवं जिलायोजना समिति सदस्य श्रीमती भूमिका आशीष सोनी,पुर्व् मंडल अध्यक्ष पार्षद समर्थ उपाध्याय् और नगर के समाजसेवी गगनेश उपाध्याय अनिल्.भंसाली एवं वार्ड वासियो वरिष्ठ बंधुओ की उपस्थिति में नगर परिषद के समस्त पार्षदों की उपस्थिति मे वार्ड क्रमांक 1,7,8,11 और 12 में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुए।
उपस्थित् जनप्रतिंनिधियो ने माननीय मुख्यमंत्री जी को आभार प्रदर्शित किया। उक्त जानकारी देते हुए नगर परिषद cmo शीतल जैन ने बताया की परिषद की अगुवाई मे अन्य वार्डो मे भी शीघ्र हि मुलभुत सुविधाओं के कार्य शुरु किये जाएगे जिससे नगर की जानता को कोई परेशानी ना हो।

Trending