RATLAM

खादी खरीद कर भाजपा ने मनाई गांधी जयंती

Published

on

खादी खरीद कर भाजपा ने मनाई गांधी जयंती

रतलाम  / भारतीय जनता पार्टी ने गांधी जयंती पर पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद खादी की दुकान पर जाकर खादी खरीदते हुए गांधी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। खादी ग्रामोद्योग  उघोग की दुकान पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के साथ गुजरात के भाव नगर विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू भाई वाघनी, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, भाजयुमो के राकेश पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

Trending