RATLAM

भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से -केन्द्रीय मंत्री मंत्री पीयूष गोयल भाजपा के  प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित~~भारतीय जनता पार्टी मे विभिन्न नियुक्तियां~~ झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मे नियुक्तियां

Published

on

केन्द्रीय मंत्री मंत्री पीयूष गोयल भाजपा के  प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

रतलाम / भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्धजन सम्मेलन 8 अक्टूबर को दोपहर 12ः30 बजे होटल बालाजी सेंट्रल मे आयोजित किया गया है। इसमें मुख्य वक्ता केन्द्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल रहेगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ.लीला जोशी करेगी। प्रबुद्धजन सम्मेलन मे सांसद गुमान सिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना एवं महापौर प्रहलाद पटेल अतिथि रहेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने प्रबुद्धजनों से सम्मेलन मे उपस्थित रहने का आह्वान किया है।


भारतीय जनता पार्टी मे विभिन्न नियुक्तियां

रतलाम / भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक मोर्चा , बाजना मंडल एवं आलोट मंडल मे कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति किया गया है। यह नियुक्तियां भाजपा के संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा की गई है।
व्यापारी प्रकोष्ठ मे जिला संयोजक रजनीश गोयल की अनुशंसा पर आलोट के संजय सिन्दूरिया को प्रकोष्ठ का आलोट मंडल संयोजक नियुक्ति किया गया है।
अल्पसंख्यक मोर्चा मे जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार की अनुशंसा पर वसीम खान को आलोट मंडल का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।
भाजपा के बाजना मंडल मे विवेक पालरेचा को महामंत्री बनाया गया है।
इसी प्रकार आलोट मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया ने भी अपनी 60 सदस्यों वाली कार्यसमिति घोषित कर दी है। जिसमे 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष एवं 45 मंडल कार्यसमिति सदस्य नियुक्ति किए गए है।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मे नियुक्तियां
रतलाम /भाजपा झुग्गी झोपडी के जिला संयोजक श्रीकांत डोसी ने प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल के निर्देश पर जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक के रूप मे आशीष डांगी एवं रोहित सुमन (जावरा) को नियुक्त किया है। इसी प्रकार जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सौरभ सुराना को बनाया है। इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं के हर्ष है।

Trending