RATLAM

केंद्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया संबोधित कल, आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्यप्रदेश विषय पर डाला प्रकाश जल्द ही भारत होगा विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था- केंद्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल~~केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल रतलाम में प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए~~

Published

on

केंद्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया संबोधित
कल, आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्यप्रदेश विषय पर डाला प्रकाश
जल्द ही भारत होगा विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था- केंद्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल
रतलाम, 8 अक्टूबर।
 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 वर्षों में देश बदला है, 2014 में देश विश्व की पांच कमजोर अर्थ व्यवस्था में था, आज विश्व की पांचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है। उनका लक्ष्य है सबके सब 100 प्रतिशत लोगों के पास घर हो, बिजली हो, पानी हो, डिजीटल सुविधा हो। 5 साल में देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी बनेगा। 2040 तक विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे।
यह बात केन्द्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने बालाजी सेंट्रल में भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही। कल, आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्य प्रदेश विषय पर आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता पद्म श्री डॉ. लीला जोशी ने की। सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडेय, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, विधायक केयूर भाई रोकड़िया, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा मंचासीन रहे।
केंद्रीय मंत्री श्री गोयल ने कहा कि रतलाम ने भी भाजपा शासन में चौतरफा तरक्की की है। मध्य प्रदेश की जीडीपी 18 वर्षों में बड़ी है। देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने में 140 करोड़ लोगों का योगदान है। पहले कांग्रेस के नेता कहते थे कि 100 रूपए भेजने पर 15 ही आते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। खाते में पूरा पैसा आता है। मोदीजी ने बहुत विकास किए। मकान दिए, खाते खुलवाए, आधार दिया, डिजिटल को बढ़ावा दिया। नल से जल की सुविधा दी। कोरोना में वैक्सीन दी। दुनिया वाले कोविड के बाद भूखमरी का सोच रहे थे, क्योंकि सालों पहले फ्लैग फैलने पर पहले कई लोग मरे थे लेकिन मोदीजी ने हर घर में अनाज पहुँचाया और जल्द ही देश को उबार लिया।

श्री गोयल सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए देश और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता, भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया। भाजपा द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री गोयल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. लीला जोशी का शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन में शहर के डॉक्टर, अभिभाषक, समाज अध्यक्ष, सामाजिक संगठन प्रमुख, पत्रकार, महिला संगठन प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण सहित भाजपा वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया आभार शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने व्यक्त किया।

 

केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल रतलाम में प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए

रतलाम 08 अक्टूबर 2023/ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल रविवार को रतलाम आकर प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संचालित लोकहितकारी योजनाओं का जिक्र किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, विधायक श्री चैतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक श्री दिलीप मकवाना, पद्मश्री डॉलीला जोशी, महापौर श्री प्रह्लाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा तथा रतलाम जिले के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि रतलाम जिले में चहूंओर विकास दिख रहा है, चाहे आधारभूत संरचना हो या अधोसंरचनात्मक कार्य  सभी क्षेत्र लाभान्वित हुए हैं। सड़क, बिजली, रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उन्नति नजर आ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आदि अनेक योजनाओं में समस्त वर्ग लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री द्वारा पद्मश्री डॉ. लीला जोशी का सम्मान भी किया गया।

Trending