RATLAM

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

Published

on

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

रतलाम,15 अक्टूबर | भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश जैन ने प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित की है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विष्णुदत्त शर्मा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा, रतलाम शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप , जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय , रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना  व व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री विकास बोन्द्रिया की सहमति से की गई है।

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी मे कृष्ण गोपाल अग्रवाल व हार्दिक सिसोदिया को जिला सहसंयोजक, राकेश भटेवरा जिला मीडिया प्रभारी, संजय कोचर सोशल मीडिया प्रभारी, संदीप मूणत जिला कार्यालय मंत्री, विशाल जोशी जिला सह कार्यालय मंत्री, अर्पित शर्मा जिला कार्यालय सहमंत्री, अमित वाच्छानी जिला आई.टी. प्रभारी, मनीष गुगलिया, दिपेश जैन, निखिल जैन, अमरदीप पाठक, मंगलेश पाटीदार, भावेश सिंघल, निशीथ जैन को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

Trending