झाबुआ

चोहान, शर्मा, परिहार विधानसभा मिडिया संयोजक नियुक्त. थांदला विधानसभा के लिए सुधीर शर्मा बने मिडिया संयोजक

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य) झाबुआ आज भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए झाबुआ जिले की तीनों विधानसभाओ में मिडिया संयोजक नियुक्त किए हैं
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्तजी शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मिडिया प्रभारी आशीष जी अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराना की अनुशंसा पर झाबुआ जिले की तीनों विधानसभाओ में मिडिया संयोजकों को नियुक्त किया है झाबुआ विधानसभा के लिए शारदा चोहान, थांदला विधानसभा क्षेत्र से सुधीर शर्मा तथा पेटलावद विधानसभा क्षेत्र से लोकेन्द्रसिंह परिहार को विधानसभा मिडिया संयोजक नियुक्त किया है इन तीनों की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराना, भानु भुरिया, कलसिंह भाबर, सुश्री निर्मला भूरिया, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर सहित पार्टी पदाधिकारियों एवम थांदला विधानसभा के मीडिया कर्मी ने सुधीर शर्मा के मिडिया संयोजक की नियुक्ति पर हर्ष ज्ञापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुवे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आभार माना श्री शर्मा की नियुक्ति पर भाजपा के समस्त पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की है।

Trending