झाबुआ

झाबुआ में कांग्रेस की बढ़ी मुसीबत जेवियर लड़ेंगे आम आदमी पार्टी से चुनाव?

Published

on

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष थमेगे कांग्रेस का हाथ-सुत्र

✍️ नावेद रजा 9617057506

झाबुआ। पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने आम आदमी पार्टी व निर्दलीय दो फार्म लिए है। झाबुआ में कांग्रेस की मुसीबत बढ़ गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी वह निर्दलीय चुनाव मैदान में थे कहीं ना कहीं जेवियर के निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से ही कांग्रेस को हर का सामना करना पड़ा था।जेवियर मेडा अब आम आदमी पार्टी से  चुनाव लड़ सकते। आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने का खुलासा शाम को कर सकते हैं, अभी सिर्फ पार्टी व निर्दलीय दो फार्म लिए है। वहीं सूत्रों के हवाले से एक और खबर भी सामने आ रही है, आम आदमी पार्टी  झाबुआ जिला अध्यक्ष कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। सूत्रों की माने तो आम आदमी पार्टी  झाबुआ जिला अध्यक्ष जल्द पार्टी दफ्तर में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।झाबुआ विधानसभा में भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। यहा से पूर्व झाबुआ नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंग बरिया निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे ताल ठोक रहे हे उतरे। वही बरिया समर्थक लगातार सोशल मीडिया पर पोस्टर वार कर रहे हे। जिस कारण भाजपा में भारी उठापटक के आसार नजर आ रहे हे।

Trending