RATLAM

हरिराम शाह रतलाम नगर विधानसभा प्रभारी नियुक्त  !  गुजरात विधानसभा चुनाव मे जीत के परचम की अहम भूमिका निभा चुके है शाह  ! 

Published

on

हरिराम शाह रतलाम नगर विधानसभा प्रभारी नियुक्त  ! 
गुजरात विधानसभा चुनाव मे जीत के परचम की अहम भूमिका निभा चुके है शाह  ! 
रतलाम – आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति आदेश जारी किये  ।  रतलाम नगर  विधानसभा की कमान भाजपा किसान मोर्चा  के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह को दी गई l गुजरात की दाहोद विधानसभा चुनाव मे जीत के परचम की अहम भूमिका निभा चुके शाह की  चुनावी रणनीति का फायदा  रतलाम शहर विधानसभा को भी भरपूर मिलेगा  !  विधानसभा प्रभारी बनने पर भाजपा किसान मोर्चा व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा शाह को बधाई दी गई  ! उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल द्वारा दी गई !

भाजपा के ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर का भाजपा कार्यालय मे स्वागत
रतलाम / भारतीय जनता पार्टी के रतलाम ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिह लुनेरा के निवास पर पहुंचे, यहां उनका स्वागत सम्मान किया गया। श्री डामर ने पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर पितृपुरूष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
यहां उनका पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। स्वागत समारोह मे जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा के साथ पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी उपस्थित रहे। श्री कोठारी ने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण प्रत्याशी श्री डामर भारी बहुमत से विजय बनाने का आव्हान् किया। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार ने कई जनकल्याणकारी कार्य किए है। इन्हे जन-जन तक पहुंचाएं, इससे पार्टी को विशाल जन समर्थन प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्री डामर अनुभवी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता होकर पहले भी विधायक रहे है। इनके नेतृत्व मे रतलाम ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव मे उन्हे अधिक से अधिक मतों से जितायें।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया। आभार निर्मल कटारिया ने माना।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, सोशल मीडिया प्रमुख करन वशिष्ठ सहित ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending