झाबुआ

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने  झाबुआ जिले की झाबुआ विधानसभा के कार्यकर्ताओं सम्मलेन में हुए शामिल, दिया जीत का मंत्र* *भाजपा कार्यकर्ता को अपने घर पर झंडा लगाने से कोई रोक नहीं सकता*  *भाजपा में प्रत्याशी निमित्त मात्र, है चुनाव लड़ते है बूथ के कार्यकर्ता*  *कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा पुनः सरकार बनायेगी*  *- विष्णुदत्त शर्मा* 

Published

on

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने  झाबुआ जिले की झाबुआ विधानसभा के कार्यकर्ताओं सम्मलेन में हुए शामिल, दिया जीत का मंत्र*
*भाजपा कार्यकर्ता को अपने घर पर झंडा लगाने से कोई रोक नहीं सकता* 
*भाजपा में प्रत्याशी निमित्त मात्र, है चुनाव लड़ते है बूथ के कार्यकर्ता* 
*कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा पुनः सरकार बनायेगी* – विष्णुदत्त शर्मा* 
झाबुआ ~~ भारतीय जनता पार्टी में केवल प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ता बल्कि उसके साथ बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। कार्यकर्ताओं के इसी समर्पण का परिणाम है कि ये संगठन विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का संगठन कहा जाता है। भाजपा में प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ और पन्ना समिति को सशक्त तथा डिजिटल बनाने का काम किया है। इस चुनाव में झाबुआ के कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होकर जीत का नया इतिहास रचेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को को झाबुआ जिले की झाबुआ विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने झाबुआ जिले की झाबुआ  विधानसभा के अंम्बा पेलेश गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
*भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाएँ ही हमारी असली ताकत*
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले 5 वर्षों तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री जी के इस अभिनव निर्णय से देशभर के 80 करोड़ नागरिकजन लाभान्वित होंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रत्येक बूथ पर आमजनों को लाभान्वित करने के लिए भाजपा के बूथ कार्यकर्ता कटिबद्ध है। भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाएँ ही हमारी असली ताकत है उक्त जानकारी देते हुए जिला  भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा की।
*मोदी जी के नेतृत्व में रामंदिर निर्माण की सैंकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई*
 सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि हमारा भारत न सिर्फ विकास पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है बल्कि देश की पुरातन संस्कृति और हमारे सनातन धर्म का भी अभ्युदय हो रहा है। हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि 22 जनवरी 2024 को हमारे आराध्य रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सैंकड़ों वर्षों से रामभक्तों की राममंदिर बनाने की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए भव्य श्री राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर घर पहुँचकर भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दें। पूर्ण विश्वास है कि आपके परिश्रम से भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजय होगी।
*हमारा बूथ कार्यकर्त्ता सबसे महत्वपूर्ण, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री करते है उनसे सीधा संवाद*
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ सबसे अहम इकाई होती है और बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की, भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के राजनीतिक चाणक्य कहे जाने वाले हमारे देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह भी जब प्रदेश के 10 संभागों में प्रवास करते है तो शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ता उसके साथ बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। झाबुआ में पार्टी के प्रत्याशी भानु भुरिया को भारी बहुमत से जीताने की अपील करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि सभी एक जूटकर होकर कार्य करें एवं अपने-अपने स्तर पर अपने मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर में पहुंचकर घर-घर जाकर शासन की योजनाएं बताएं। जनसम्पर्क दौरान सभी कार्यकर्ता भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्य बताते हुए वंचित लोगों तक लाभ कैसे पहुंचे इसका प्रयास करें तभी हम झाबुआ जिले की हर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर भारी  बहुमत से जीतने में सफल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाने, दीवाल पर कमल का फूल बनाने एवं गले में  भाजपा का गमछा डालने का पूरा अधिकार है, इससे उसे कोई वंचित नहीं कर सकता और ना ही इसमें किसी भी तरह का कोई कानूनी उलझन होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं की टोली अपने-अपने मोटरसाइकिल पर भाजपा का स्टीकर और झंडा लगाकर बूथ पर घूमकर पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाये इस कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराना ने दिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद गुमानसिंह डामोर एवं भाजपा प्रत्याशी भानु भुरिया ने कार्यकर्ताओं के बल पर झाबुआ में भाजपा की महाविजय का विश्वास व्यक्त किया कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने एवं आभार जिला चुनाव प्रभारी दौलत भावसार ने व्यक्त किया
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराना,सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा प्रत्याशी भानु भुरिया, चुनाव संयोजक दौलत भावसार, अलिराजपुर जिले के चुनाव प्रभारी शेलेश दुबे, मनोहर सेठिया, ओमप्रकाश शर्मा, झाबुआ विधानसभा सभा के आंठो मंडलों के अध्यक्ष, झाबुआ नगर पालिका अध्यक्ष बिट्टू सिंगार रानापुर नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया जिला मीडिया प्रभारी नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, राजेन्द्र उपाध्याय,सहित बड़ी संख्या में  भारतीय जनता पार्टी के जैष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending