RATLAM

शांतिपूर्ण मतदान के लिए भाजपा ने किया सबको धन्यवाद ज्ञापित~~ भाजपा प्रत्याशियों व पदाधिकारियों ने मतदान कर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Published

on

शांतिपूर्ण मतदान के लिए भाजपा ने किया सबको धन्यवाद ज्ञापित
रतलाम ।
 म.प्र. विधानसभा के चुनाव के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया है। मतदाताओं ने जागरूकता का परिचय देते हुए लोकतंत्र के इस महान यज्ञ में जो उत्साह प्रदर्शित किया है, उसे देखते हुए भाजपा को जिले की पांचों सीटों पर विजय श्री प्राप्त होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, विधानसभा प्रत्याशी रतलाम शहर चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामर, सैलाना संगीता चारेल, जावरा डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, आलोट डॉ. चिंतामणि मालवीय, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक रतलाम शहर मनोहर पोरवाल, रतलाम ग्रामीण कन्हैयालाल पाटीदार, सैलाना भंवरलाल डोडियार, जावरा महेश सोनी एवं आलोट नंदराज जैन ने बताया कि जिले में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूती दी है। जिले की सभी सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न सम्पन्न करवाने में पुलिस एवं प्रशासन, निर्वाचन आयोग की टीम एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम मतदाताओं ने अहम भूमिका निर्वाह की है। इन सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा ने विश्वास जताया है कि जिले की पांचों सीटें जीत कर भाजपा मध्यप्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी। पार्टी नेताओं ने संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को पूर्ण करने का संकल्प व्यक्त किया।


भाजपा प्रत्याशियों व पदाधिकारियों ने मतदान कर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
रतलाम ।
 भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में शुक्रवार सुबह मतदान कर अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। सभी प्रत्याशी एवं पदाधिकारी मतदान केंद्रों पर पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने ग्राम लुनेरा स्थित मतदान केंद्र पर कतार में लगकर लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति दी। भाजपा के शहर प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने फ्रीगंज स्थित जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भंडार में बने केंद्र पर सपरिवार मतदान किया और बाद में शहर विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर मतदान की स्थिति का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा भी जिले की विभिन्न विधानसभा पहुचे। सैलाना विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल ने ग्राम आम्बापाड़ा स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया। रतलाम ग्रामीण के भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने ग्राम कुण्डाल स्थित मतदान केन्द्र पर वोट डाला। जावरा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने पंचायती नोहरा जावरा स्थित मतदान केंद्र में मतदान कर अपने विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। रतलाम में शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल ने मोहन बाग स्थित मतदान केन्द्र पर लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति दी। भाजपा के जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया के साथ अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।

Trending