झाबुआ

बाल विवाह रोकथाम अभियान 2023 अन्तर्गत समस्त एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजनाओं में कन्ट्रोल रूप स्थापित किए गए

Published

on





झाबुआ 22 नवम्बर, 2023। बाल विवाह रोकथाम अभियान 2023 अन्तर्गत समस्त एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजनाओं में कन्ट्रोल रूप स्थापित किए गए है, कन्ट्रोल रूम 21 नवम्बर, 2023 से 31 दिसम्बर 2024 तक नियमित प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रखा जाएगा। कन्ट्रोल रूम में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी जिसमे संबंधित कर्मचारी बाल विवाह से संबंधित जानकारी प्राप्त होने पर परियोजना अधिकारी को अवगत कराएगे तथा परियोजना अधिकारी त्वरित कार्यवाही कर कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय को अवगत कराएगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Trending