झाबुआ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया

Published

on





झाबुआ 2 दिसम्बर, 2023। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला झाबुआ डॉ. बी एस बघेल द्वारा 2 दिसम्बर शनिवार को विकासखंड रामा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा का विजिट किया गया।
इस दौरान डॉ. बी एस बघेल ने स्वास्थ्य केंद्र रामा में साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही विकासखंड रामा अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र खजूरको, उप स्वास्थ्य केंद्र कालीदेवी, उप स्वास्थ्य केंद्र कोकावद, उप स्वास्थ्य केंद्र रोटला, उप स्वास्थ्य केंद्र डोचका का भी निरीक्षण किया।
इसके पश्चात कल्याणपुरा अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र उमरी, उप स्वास्थ्य केंद्र गड़वाड़ा का विजिट किया गया, विजिट के दौरान पाई गई कमियों में सुधार करने, समस्त कर्मचारियों को कार्य स्थल पर समय से उपस्थित होने एवं समस्त प्रकार की दवाइयों एवं जांच की उपलब्धता हेतु कहा गया। शासन के निर्देशानुसार समस्त ऑनलाइन कार्य एवं रजिस्टर इंद्राज करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी, आशा कार्यकर्ता एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending