RATLAM

वार्ड 31 के भाजपा प्रत्याशी का फार्म- बी जमा~~सुशासन दिवस के रूप मे मनेगी अटलजी  की जयंती

Published

on

वार्ड 31 के भाजपा प्रत्याशी का फार्म- बी जमा

रतलाम 23 दिसंबर 2023/ नगर निगम उपचुनाव मे वार्ड 31 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी करन कैथवास का फार्म-बी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने निर्वाचन अधिकारी संजीव केशव पांण्डेय को प्रस्तुत किया। इस दौरान ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुशासन दिवस के रूप मे मनेगी अटलजी  की जयंती

रतलाम 23 दिसंबर 2023 / भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप मे मनाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अवसर पर अटल जी स्मृति मे विविध आयोजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जायेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि अटलजी की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जायेगी। सभी बूथों पर रचनात्मक कार्यक्रम होगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इन कार्यक्रमों मे अधिक से अधिक सहभागिता करने का आव्हान् किया है।

Trending