झाबुआ

मंत्री द्वय का भव्य स्वागत करने टोल टैक्स पर पहुंचेंगे कार्यकर्ता*

Published

on

*
झाबुआ क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका एवं मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं अलिराजपुर क्षेत्र के लोकप्रिय मंत्री नागरसिंह चोहान का झाबुआ जिले की सीमा में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय उर्जावान जिला अध्यक्ष भानु भुरिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चोहान के मंत्री बनने के बाद प्रथम झाबुआ जिले में आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा इस अवसर को यादगार बनाने के लिए जिला भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया, ओमप्रकाश शर्मा दौलत भावसार लक्ष्मण सिंह नायक, नगर पालिका अध्यक्ष बिट्टू सिंगार उपाध्याक्ष,लाखनसिंह सोलंकी,
की उपस्थिति में सम्पन्न हुई

Trending