झाबुआ

सामूहिक सूर्य नमस्कार कर मनाया युवा दिवस

Published

on


आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शारदा विद्या मंदिर में युवा दिवस मनाया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सूर्य नमस्कार किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य दीपशिखा तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया इसके पश्चात शिक्षक अपसिंह बरिया द्वारा स्वामी विवेकानंद का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया गया । उप प्राचार्य मकरंद आचार्य द्वारा स्वामी विवेकानंद के प्रेरक प्रसंग से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। तथा योग प्रशिक्षक यशपाल सिंह ठाकुर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी विद्यार्थियों को सामूहिक सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन करवाया गया। उपरोक्त कार्यक्रम संस्था संचालक ओम शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Trending