झाबुआ

सकल व्यापारी संघ के बैनर तले 19 जनवरी को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व्यापारी संघ की बैठक में हुआ कवि सम्मेलन के फ्लेक्स का विमोचन

Published

on

सकल व्यापारी संघ के बैनर तले 19 जनवरी को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
व्यापारी संघ की बैठक में हुआ कवि सम्मेलन के फ्लेक्स का विमोचन


झाबुआ। सकल व्यापारी संघ झाबुआ की एक महत्वपूर्ण बैठक विभिन्न विषयों पर चर्चा के 16 जनवरी को शगुन गार्डन में सम्पन्न हुई। सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार कांठी एवं सचिव हिमांशु त्रिवेद्वी ने बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुऐ बताया कि सकल व्यापारी संघ झाबुआ के बैनर तले अयोध्या में श्री राम मंदिरजी की प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुऐ 19 जनवरी को स्थानीय राजवाडा पर विशाल राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन करवाया जा रहा हैं, जिसमें शशिकांत यादव ‘शशि‘ (वीर रस) देवास, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जगदीश सोलंकी (वीर रस) मेरठ, अमन अक्षर (राम गीत फैन) इन्दौर, कमल आग्नेय (वीर रस) लखनऊ, दिनेश देशी घी (हास्य सम्राट) बेरघा, सुश्री श्रद्धा शोर्य (ओजस्वी स्वर) नागपुर अपना काव्य पाठ करेंगे। कांठी ने बताया कि कवि सम्मेलन और 22 जनवरी को श्री राम मंदिर पर आयोजित नगर के आयोजन पर चर्चा के अलावा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), 165 6(क), व्यापारी डिजीटल डायरेक्टरी, मुक्ति धाम एवं किक्रेट टूर्नामेंट वी पी एल पर चर्चा की गई।
इन सभी विषयों पर सकल व्यापारी संघ के वरिष्ठ राजेन्द्र यादव, नुरूद्दीन भाई बोहरा, प्रवीण रूनवाल, प्रेम प्रकाश कोठारी, पंकज मोगरा, हिमांशु त्रिवेद्वी, आशीष चर्तुवेदी, भरत बाबेल, निरज राठौर, अजय रामावत, कमलेश पटेल, संजय गांधी, अंकुश कांठी, गोपाल सोनी ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उपाध्यक्ष पंकज मोगरा ने बताया कि कवि सम्मेलन की विस्तृत जानकारी हेतु हिमांशु त्रिवेदी, राजेश शाह, अमित जैन, मनोज कटकानी, संजय गांधी, विजय बारिया से सम्पर्क किया जा सकता है। आभार सह सचिव अब्बासी भाई बोहरा ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौजुद थे।

Trending