झाबुआ

जिला भाजपा कार्यालय पर गांव चलो अभियान को लेकर हुई बैठक*

Published

on

जिला भाजपा कार्यालय पर गांव चलो अभियान को लेकर हुई बैठक*
*झाबुआ* आज जिला भाजपा कार्यालय पर प्रदेश नेतृत्व एवं केन्द्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार गांव चलो अभियान को लेकर लोकसभा प्रभारी की उपस्थिति में जिला बेठक आयोजित की गई
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के युवा उर्जावान जिला अध्यक्ष भानु भुरिया के मार्गदर्शन में आज जिला भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी शिवलाल जी पाटीदार, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर, के मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, दौलत भावसार, श्यामा ताहैड़ जितेंद्र गेहलोत की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान को लेकर एक बड़ी बेठक आयोजित की गई
सर्वप्रथम मां भारती, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया उक्त महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ को संबोधित करते हुए कहा कि हम चुनावी मैदान में हैं हमें कमर कसकर कार्य करना है उक्त बैठक को गांव चलो अभियान के जिला प्रभारी सत्येन्द्र यादव ने जिला टोली एवं मण्डल टोली के करणीय कार्य के अलावा गांव चलो अभियान के प्रमुख बिंदुओ के बारे में विस्तार से बताया लोकसभा प्रभारी शिवलाल जी पाटीदार ने भी बताये गये कार्यों को प्राथमिकता से करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ से आह्वान किया इस‌ महत्वपूर्ण बैठक का संचालन जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेढी ने एवं आभार जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने व्यक्त किया इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ के संजय भंडारी, जगदीश जाटव,‌अंकुर पाठक, अजय पोरवाल, सहित उन्निस मंडलों के अध्यक्ष , जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

Trending