RATLAM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम जिले की ढाई लाख से अधिक लाडली बहनों के खातों में लगभग 31 करोड़ राशि अंतरित  की

Published

on

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम जिले की ढाई लाख से अधिक लाडली बहनों के खातों में लगभग 31 करोड़ राशि अंतरित  की

रतलाम 10 फरवरी 2024प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की मासिक सहायता राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव द्वारा रतलाम जिले की 2 लाख 54 हजार 567 लाडली बहनों के बैंक खातों में 30 करोड़ 89 लाख 5 हजार 150 रुपए राशि अंतरित की गई।

रतलाम मुख्यालय के अलावा पूरे जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन को देखा, सुना गया। रतलाम जिला एनआईसी कक्ष में इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, अलकापुरी कम्युनिटी हाल में उपायुक्त नगर निगम श्री विकास सोलंकी श्री पवन सोमानी, श्री मुकेश मीणा तथा लाडली बहने उपस्थित  रही।

Trending