RATLAM

समर्पण निधि की जिला टोली गठित

Published

on

समर्पण निधि की जिला टोली गठित

रतलाम 10 फरवरी 2024/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रतलाम जिले मे 11 फरवरी को समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अभियान के लिए जिला टोली का गठन किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि समर्पण निधि अभियान की जिला टोली मे जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी को संयोजक एवं जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी को सहसंयोजक बनाया गया है। जिला टोली द्वारा जिले के सभी मंडलों मे टोली का विस्तार कर समर्पण निधि अभियान के तहत् निधि संग्रह किया जायेगा। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने सभी से अधिक से अधिक नीधि का समर्पण करने का आव्हान् किया है।

Trending