झाबुआ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2024 का ध्येय वाक्य महिलाओं में निवेश करें, प्रगति में तेजी लाएं थीम के साथ काम करेगा महिला एवम् बाल विकास विभाग महिला एवम् बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा आने वाला वक्त महिलाओं का- निर्मला भूरिया ।

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2024 का ध्येय वाक्य महिलाओं में निवेश करें, प्रगति में तेजी लाएं थीम के साथ काम करेगा महिला एवम् बाल विकास विभाग
महिला एवम् बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा आने वाला वक्त महिलाओं का- निर्मला भूरिया ।


झाबुआ।
 महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल करते हुए महिला एवम् बाल विकास विभाग महिलाओं में निवेश करें, प्रगति में तेजी लाएं थीम के साथ काम करेगा। महिला एवम् बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भी इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया आने वाला वक्त महिलाओ का हैं। महिलाएं सशक्त बनेगी तभी समाज भी सशक्त होगा। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की कही बात का जिक्र करते हुए बताया एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण में महिलाओ को सशक्त बनाना आवश्यक है। महिला ही है जो  एक अच्छे परिवार, समाज और अन्ततः एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण की ओर ले जाती है। लिहाजा इस पूरे साल हम महिलाओं में निवेश करें, प्रगति में तेजी लाएं थीम के साथ आगे बढ़ेंगे। जीवन के सभी पहलुओं में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को सुनिश्चित करना ही समृद्ध और न्यायसंगत अर्थव्यवस्थाओं और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ ग्रह को सुरक्षित करने का एकमात्र तरीका है।

Trending