झाबुआ

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई…..

Published

on

झाबुआ, । राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत 20 मार्च 2024 को ‘’विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस’’ मनाये जाने के उपलक्ष्य में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल द्वारा सायं 04:00 बजें राजवाड़ा चौक से हरी झण्डी दिखाकर रवाना की गई, जो कि मुख्य बाजार से होते हुए जिला चिकित्सालय को पहुंचेगी। उक्त रैली के माध्यम से आम जन को ओरल हैल्थ के प्रति जागरूक करना तथा ओरल रोगों के रोकथाम के प्रति प्रेरित करना है। जागरूकता रैली के साथ ही हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया। उक्त् कार्यक्रम के दौरान मु.चि.एवं. स्वास्थ्य. अधि. डॉ. बी. एस. बघेल, सिविल सर्जन डॉ. एम.एल.मालविया, आर.एम.ओ. डॉ. सावन चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आर.आर. खन्नार, डीएमईआईयू  प्रेम कुमार डेनियल, सी.पी.एच.सी. कन्साल्टेसन्टय कैलाश चारपोटा, डी.सी.एम.  मुकेश यादव, डी.ए.एम.श्री राकेश अजनार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं ए.एन.एम. उपस्थित रहें।

Trending