अलीराजपुर

अलीराजपुर – भाजपा का जिले में समस्त मंडलो में मना स्थापना दिवस , कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर लगाए झंडे ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद हो चुका है भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा सहित केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व पूरे देश और प्रदेश में घुम घुमकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में लगे है पूरा देश मोदीमय है और विपक्ष के बड़े से बड़े नेता चुनाव लडऩे में आनाकानी कर रहे है ऐसे में यह अवसर हम सबकी राह आसान करता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक ऐतिहासिक विजय भाजपा उम्मीदवार अनीता चौहान को हम सब मिलकर बनाने का काम करें। यह बात वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण मंडल की बैठक में कहीं। मंत्री चौहान ने कहा कि आज भाजपा का ४५ वां स्थापना दिवस है आज ही के दिन 6 अपै्रल को मुंबई में 1980 में भाजपा की स्थापना हुई थी। कार्यकर्ताओं की मेहनत और परीश्रम के चलते मात्र 2 सीटो से शुरू हुआ सफर आज 303 लोकसभा सीट जीतकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का सोभाग्य हमे मिला है में सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान करता हूं कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी काम कर के भाजपा को गांव गांव तक पहुंचाने का काम कर रहे है ऐसे में गांवो और कस्बो में कार्यकर्ताओ की एक मजबूत टीम गठित कर स्थाई रूप से भाजपा को मजबूत बनाने का काम हम सब करें। इस अवसर पर भाजपा संगठन प्रभारी शैलेष दूबे,जिलाध्यक्ष मकू परवाल, लोकसभा प्रत्याशी अनीता चौहान, आलीराजपुर विधानसभा प्रभारी हितेन्द्र शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनसिंह तोमर, विस्तारक कल्याणसिंह डामोर,ग्रामीण मंडल प्रभारी संजय गुप्ता, आलीराजपुर मंडल प्रभारी संतोष थेपडिय़ा, मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर मौजूद थे , महाविजय का संकल्प ले कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने कहा कि ग्रामीण मंडल में पिछली बार विधानसभा चुनाव में अनेक गलतिया हुई थी जिन्हें सुधारने का अवसर आया है सभी कार्यकर्ता एकजूटता के साथ लोकसभा चुनाव में जूट जाए। संगठन प्रभारी शेलेष दूबे ने कहा कि कार्यकर्ता महाविजय का संकल्प लेकर यहां से अपने घर जाए और अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दे। लोकसभा प्रत्याशी अनीता चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगते हुए चुनाव कार्य में जूट जाने की अपील की। ग्रामीण मंडल की बैठक के बाद सोरवा मंडल के ग्राम फुलमाल,छकतला मंडल और सोंडवा मंडल में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं आलीराजपुर नगर मंडल द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर पाटी का झंडा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के समस्त 21 बूथो पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के घरो पर पार्टी का झंडा लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा विधानसभा प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने किया ।

Trending