RATLAM

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने त्रिदेव बूथ कार्यकर्ताओं से कहा “अब की बार, 400 पार” का लक्ष्य पाना है****कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने बूथ क्रमांक 174 पर किया ध्वजवंदन वार्ड 49 के दो कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की*****महिला मोर्चा चंद्रशेखर मण्डल की कार्यकारी बैठक संपन्न

Published

on

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने त्रिदेव बूथ कार्यकर्ताओं से कहा “अब की बार, 400 पार” का लक्ष्य पाना है


रतलाम, ।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में त्रिदेव बूथ कार्यकर्ताओं की बैठकें ली जा रही है। इसमें उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को “अब की बार – 400 पार” का लक्ष्य हासिल करने की बात कही गई। मंत्री श्री काश्यप ने शनिवार को सूरजमल जैन मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें चार वार्ड के 19 बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वार्ड क्रमांक 23, 25, 26 एवं 40 के बूथों के साथ करमदी और मथुरी के त्रिदेव एवं बूथ कार्यकर्ता शामिल रहे। मंत्री श्री काश्यप ने प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को उनके बूथ को और अधिक मजबूत बनाकर लोकसभा चुनाव में 370 मत बढ़ाकर लक्ष्य पूरा करने का संकल्प दिलाया। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा सहित वार्ड पार्षद, वार्ड संयोजक, त्रिदेव एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने बूथ क्रमांक 174 पर किया ध्वजवंदन वार्ड 49 के दो कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की


रतलाम,।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा का 45वां स्थापना दिवस बूथ क्रमांक 174 पर ध्वज वंदन कर मनाया। इसके पूर्व भारत माता एवं पार्टी के पितृ पुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मंत्री श्री काश्यप ने वार्ड क्रमांक 49 के बूथ क्रमांक 245 में निवासरत कांग्रेस नेता मनीष उपाध्याय एवं सुभाष राव को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। स्थापना दिवस पर मंत्री श्री काश्यप द्वारा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वमोहन लोढ़ा के साहित्य का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मंत्री सोना शर्मा, विधानसभा सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता विश्वमोहन लोढ़ा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, एमआईसी सदस्य सपना त्रिपाठी, रामू डाबी, अक्षय संघवी, वार्ड संयोजक महेश अग्रवाल, प्रभारी विपिन श्रीमाल, गौरव त्रिपाठी, शांतिलाल उपाध्याय, कमलेश पतरावाला, मुकेश तिवारी, महेश त्रिपाठी, जितेश अग्रवाल, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, शेरू पठान आदि उपस्थित रहे।महिला मोर्चा चंद्रशेखर मण्डल की कार्यकारी बैठक संपन्न

महिला मोर्चा चंद्रशेखर मण्डल की कार्यकारी बैठक संपन्न

रतलाम, | लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की आवश्यक कार्यकारी बैठक चंद्रशेखर मंडल के ग्राम रामपुरिया में मंडल मंत्री एत्रीबाई के निवास पर संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक को लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीमती अनीता कटारिया ने संबोधित किया। इस अवसर पर  सपना दुबे, मीडिया प्रभारी ललिता पंवार और मोर्चा  पदाधिकारी बहने उपस्थित रही।

बैठक का संचालन मंडल अध्य्क्ष सोनम ने किया| आभार महामंत्री भावना ने माना।

 

Trending