झाबुआ

ब्राह्मण समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव.                               परशुराम वाटिका पर हुआ महाभिषेक व महा आरती का आयोजन.                                      रथ मे सावर होकर निकले भगवान परशुराम.

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य ). थांदला मे परंपरानुसार ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। स्थानीय पट्टाभिराम् मंदिर से ढोल व बेंड बाजे के साथ भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई जिसमे पुरुष पिले व महिलाए लाल वस्त्र धारण कर बेंड की धुन पर भजनो पर नाचते हुए चल रहे थे नगर मे जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर व शीतल पेय,आइसक्रीम के साथ किया गया।शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो आज़ाद चौक,अम्बे माता मंदिर,विजय स्तम्भ होते हुए परशुराम वाटिका पहुंची जहा भगवान परशुराम जी का महाभिषेक पंडित सुरेंद्र आचार्य,चेतन आचार्य द्वारा संपन्न करवाया गया तत्पश्चात भगवान परशुराम जी की महा आरती संपन्न हुई। जिसके बाद छोटे छोटे बच्चो ने विभिन्न प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ श्रीरंग जी आचार्य,केदारेश्वर आचार्य,रमेश उपाध्याय,गुरुद्वरा आश्रम प्रभारी भूदेव आचार्यास# ,डॉक्टर जाया पाठक,नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंणदा  ,कांतिलाल पाठक , नीरज भट्ट,किशोर आचार्य,डॉक्टर महेन्द्र उपाध्याय,बालमुकुंद आचार्य,दीपक आचार्य,समाज के अध्यक्ष किशोर आचार्य, एडव्होकेट  तुषार भट्ट,संयम शर्मा,निरंजन पाठक,दिनेश शर्मा,जए न्द्र शर्मा ,अनिल पाठक टूना भट्ट,पिंकी पाठक सहित बड़ी संख्या मे महिलाए पुरुष शामिल हुए।महाआरती के बाद समाज के वरिष्ठ जनो का व मेघावी छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया गया व सह भोज का आयोजन पाठक,,

Trending