झाबुआ

अंतर थाना खेल प्रतियोगिता (दिनांक 06.06.2024 से 20.06.2024 के मध्य)

Published

on



दिनांक 15.06.2024 को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पद्म विलोचन शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश शर्मा, जिला खेल अधिकारी श्री विजय सलाम एवं जिले के सभी खेल संघ के पदाधिकारी, महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी, आदिम जाती कल्याण विभाग के समस्त व्यायाम शिक्षक की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में झाबुआ जिले के युवाओ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल से जोड़ने के लिये जिले के समस्त थाना स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उक्त प्रतियोगिता में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के निवास करने वाले खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में खेल कब्बडी, वालिबाल, फुटबाल, रस्साकस्सी, टेनिस बॉल क्रिकेट, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग , ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। प्रथम चरण थाना स्तर, द्वितिय चरण अनुभागिय स्तर एवं तृतीय चरण जिला स्तर पर आयोजित की जावेगी। प्रतियोगिता जुनियर (18 वर्ष से कम आयु)एवं सिनियर वर्ग (18 वर्ष से अधिक आयु) (पुरूष एवं महिला वर्ग) में आयोजित की जावेगी। एवं चार खेल (तिरंदाजी, शतरंज, हेंडबाल, बॉक्सिंग) की प्रतियोगिता सिधे जिला स्तर पर आयोजित की आवेगी। प्रतियोगिता में कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जावेगा। थाना स्तर की प्रतियोगितायें 06.06.2024 से 15.06.2024 के मध्य सभी थाना क्षेत्र में आयोजित की जावेगी। अनुविभागीय स्तर की प्रतियोगिता 16.06.2024 से 19.06.2024 के मध्य आयोजित की जावेगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता 20.06.2024 को जिला मुख्यालय झाबुआ में आयोजित की जावेगी। प्रतियोगिता के नोडल थाना प्रभारियों को बनाया गया है। खिलाड़ी अपने टीम की प्रविष्टी अपने क्षेत्र के थाना में जाकर नोट करा सकते है और प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।

Trending