झाबुआ

झाबुआ के दिनेश खराड़ी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता रजत पदक।

Published

on

झाबुआ – इंडियन कॉम्बैट लीग (ICL) के तत्वाधान में उत्तराखंड ऋषिकेश के चंद्र पैलेस में राष्ट्रीय इंडियन कॉम्बैट लीग (एम.एम.ए.) की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोच बसंती कन्नोजे ने बताया कि विगत दिनों इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 20 राज्यों के खिलाडियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश से दिनेश खराड़ी ने 65 कि.लो. भार वर्ग में खेल कर रजत पदक जीता। पदक जीतने पर अध्यक्ष श्री नीरज कुमार मेहरा, C.E.O. श्री रविंदर के.भारत तथा तकनीकी निदेशक श्री मो. समी ने पदक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वही जिला संघ अध्यक्ष श्री प्रकाशसिंह चौहान, उपाध्यक्ष सुशील वाजपेई, महेश भामदरे, सहसचिव नंदिता कृष्णे, सदस्य श्री कोमल बारिया, श्री यशपाल सिंह ने सचिव व राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश खराड़ी को बधाइयां व शुभकामनाएं दी।

Trending