झाबुआ

कन्हा जी कौशिक के मुखारविंद से होगा श्रीमदभागवत कथा रसपान

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य) – संतो की धर्म नगरी छोटी काशी कहे जाने वाले थांदला नगर मे आज शनिवार से 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन् भगवताचार्य ब्रजरज श्री कन्हा जी कौशिक (श्रीधाम् जैतीपुरा गोवर्धन)के मुखारविंद से 7 जून तक स्थानीय मेट्रो गार्डन परिसर मे दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा जिसके लाभार्थी मुख्य यजमान श्रीमान सुभाषचंद्र पन्ना लाल जी नागर होंगे। आज श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा लाभार्थी सुभाष चंद्र जी नागर के घर से शुरु होकर मेट्रोगार्डन पहुंची जहा आरती महाप्रसादी के बाद दोपहर 2 बजे से श्रीमद भागवत कथा रसपान श्री कान्हाजी कौशिक के मुखारविन्द् से शुरु हुआ। बड़ी संख्या मे समस्त दशा नागर समाज सहीत् अन्य नगर के धर्मानुयाइयो ने कथा का रसपान किया।

Trending