झाबुआ

भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर थांदला विधानसभा की समीक्षा बैठक संपन्न.           लोकसभा चुनाव में विधानसभा के हर क्षेत्र में हुए मतदान प्रतिशत को लेकर हुई समीक्षा

Published

on

थांदला/ (वत्सल आचार्य)

थांदला/ भाजपा मंडल थांदला द्वारा दिनाक 14 जून को स्थानीय गार्डन में लोकसभा चुनाव में थांदला विधानसभा के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा एवं जिला अध्यक्ष भानु भुरिया आह्वान पर समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल गंगाखेड़ी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पवार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती भूमिका आशीष सोनी मंच पर उपस्थित थे| अतिथि द्वारा लोकसभा चुनाव में थांदला विधानसभा के मतदान के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं एवम मतदाता का आभार माना तथा साथ ही जिस क्षेत्र में भाजपा को मत कम मिले वहा की समीक्षा की ओर आने वाले चुनाव में वहा से भी शत प्रतिशत मत भाजपा के पक्ष में करवाने का आव्हान किया | इस लोकसभा समीक्षा बैठक का संचालन थांदला विधानसभा के लोकसभा सह संयोजक बंटी डामोर द्वारा किया गया एवम आभार मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी द्वारा माना गया | इस बैठक में थांदला विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष नोगवा मंडल अध्यक्ष लालचंद देवल,मेघनगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत,काकनवानी मंडल अध्यक्ष कमलेश डामोर,मदरनी मंडल अध्यक्ष शिवाजी डामोर,खवासा मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा पार्षद समर्थ उपाध्याय सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Trending