indore

भगवान महेश के जयकारों से गूंज उठा शहर का पश्चिमी क्षेत्र, माहेश्वरी समाज की विशाल प्रभात फेरी निकली, हजारों महिला पुरूष सम्मिलित हुए

Published

on

भगवान महेश के जयकारों से गूंज उठा शहर का पश्चिमी क्षेत्र, माहेश्वरी समाज की विशाल प्रभात फेरी निकली, हजारों महिला पुरूष सम्मिलित हुए

इंदौर। इंदौर के माहेश्वरी समाज ने आज अपने वंश उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर विशाल प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में हजारों की संख्या में स्त्री पुरुष शामिल हुए। जगह-जगह प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। शहर का पश्चिमी क्षेत्र भगवान महेश के जयकारों से गूंज उठा।

प्रभातफेरी प्रातः 7:00 बजे जानकी नाथ मंदिर गोराकुंड से प्रारंभ हुई। इसके पूर्व जानकीनाथ मंदिर में रामस्वरूप धूत, अमरीष दम्माणी, ओम सोमानी श्री हरी ने भगवान महेश का रुद्राभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। प्रभात फेरी के प्रारंभ में एक गाड़ी पर मधुर संगीत की धुन बजाते हुए कलाकार कलाकार बैठे हुए थे। एक सुसज्जित बग्गी में भगवान महेश की विशाल प्रतिमा भी विराजित थी। एक और हरिकिशन साबू भोंपूजी अपने भजनों की रस गंगा बहा रहे थे और युवा पीढ़ी उनके साथ नाच गा रही थी वहीं दूसरी ओर महिलाएं भी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भजन गाते हुए चल रही थी।
सत्यनारायण मंत्री व पवन भलिका ने बताया कि समाज की युवतियां गरबा करते हुए चल रही थी तो युवा भांगड़ा करते हुए प्रभात फेरी में शामिल थे। स्थान स्थान पर समाज के विभिन्न संगठनों के स्वागत मंच लगे थे जहां से प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया जा रहा था। इन मंचों से भगवान महेश की आरती उतारी जा रही थी तथा प्रसाद वितरण भी किया जा रहा था। केदार हेड़ा व नीलेश सारड़ा ने बताया कि प्रभात फेरी के अंत में एक बेहद सुसज्जित वाहन में भगवान महेश की प्रतिमा विराजमान थी जिसका भव्य श्रृंगार समाज के ही कलाकारों ने किया था। रथ को युवा युवतियां अपने हाथों से खींच रहे थे। समाज के बच्चे भी वीर पुरुषों की वेशभूषा में प्रभात फेरी में सम्मिलित हुए। झांकी बैंड बाजे के साथ प्रभात फेरी पूरे लाव लश्कर के साथ निकली।

मीडिया समन्वयक रामस्वरूप मूंदड़ा व प्रचार मंत्री अजय सारड़ा ने बताया कि प्रभातफेरी में राजकुमार साबू, लव शारदा, राजेश गट्टानी,शशांत न्याती, दिनेश परवाल, दिलीप तोतला, शैलेश मूंदड़ा, गोपाल सिंगी, नीलेश भूतड़ा तरूण भंडारी ने व्यवस्थाएं संभाली। प्रभातफेरी में संतोष मानधन्या, रामस्वरुप धूत, गीतादेवी मूंदड़ा, सुशीला देवी काबरा, डिम्पल माहेश्वरी, शोभा माहेश्वरी, पुष्पा मौलसरिया आदि उपस्थित थे।
प्रभात फेरी जानकीनाथ मंदिर गोराकुंड से निकलकर खजूरी बाजार, पीपली बाजार, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, सीतलामाता बाजार होते हुए पुनः जानकीनाथ मंदिर पहुंची जहां भगवान की महेश की काकड़ा आरती उतारी गई तथा समाजजनों को प्रसाद वितरण किया गया।
भगवान महेश के जयकारों से गूंज उठा शहर का पश्चिमी क्षेत्र, माहेश्वरी समाज की विशाल प्रभात फेरी निकली, हजारों महिला पुरूष सम्मिलित हुए

 

Trending