RATLAM

महिला मोर्चा ने मनाया रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस******महिला मोर्चा ने मनाया रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस

Published

on

महिला मोर्चा ने मनाया रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस

रतलाम 19 जून 2024/ पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय मे भाजपा महिला मोर्चा द्वारा झांसी रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौंके पर मोर्चा की प्रदेश  कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया ने झांसी की रानी के शोर्य  पराक्रम एवं बलिदान पर प्रकाश डाला। आरंभ मे मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंली अर्पित की। कार्यक्रम मे महिला मोर्चा की पदाधिकारी विध्या शर्मा, भावना गुर्जर, कुसुम सोलंकी, राजश्री राठौर, जीवन ज्योति एवं गायत्री आदि उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा ने मनाया रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस

रतलाम 19 जून 2024/ नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत् भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शहर मे अधिक से अधिक पोधा रोपने का आव्हान् किया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर प्रत्येक बूथ क्षेत्र मे न्यूनतम 100 पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया।

श्री उपाध्याय ने पौधा रोपण हेतु नगर निगम द्वारा जारी लिंक पर अपना पंजीयन भी किया और पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पंजीयन कर पौधे प्राप्त करने का आव्हान् किया। बैठक के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी , मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा, सुभेन्द्र सिंह गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

Trending