जोबट

जोबट –  गायत्री शक्तिपीठ महिला मंडल द्वारा संचालित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ , कन्या कौशल एवं नारी जागरण अभियान मे 50 से अधिक बालिकाओं ने लिया हिस्सा ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

जोबट – गायत्री शक्तिपीठ जोबट महिला मंडल द्वारा ग्राम बड़ी खट्टाली में कन्या आश्रम पर नवीन शिक्षा सत्र शुभआरंभ पर पंचकुडीय महायज्ञ के माध्यम से कराया गया। महायज्ञ में आश्रम की 50 से अधिक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गायत्री मंत्र जप से व्यसन, फैशन से दूर रहकर जीवन में आगे बढ़ने को बात कही। आश्रम अधीक्षिका श्रीमती बनी डुडवे के निर्देशन में छात्राओ ने यज्ञ में बढ़ चढ़कर भाग लिया ,  गायत्री मंत्र लेखन ,माला, गायत्री चालीसा , गायत्री माता के चित्र , गुरु साहित्य का वितरण भी किया गया।गायत्री परिवार जोबट द्वारा नारी जागरण अभियान , कन्या कौशल ,आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम अंतर्गत किए जा रहे हैं , पंचकुंडीय यज्ञ आचार्य पुष्पा राठौड़, केसर राठौड़,सारिका सक्सेना द्वारा संपन्न कराया गया , महिला मंडल खट्टाली का विशेष सहयोग रहा ।

Trending