झाबुआ

डॉ जैन जीवदया अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष झालोका कर्यवाहक तो कुमट राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत

Published

on

झकनावदा/ पेटलावद:- (राजेश काॅसवा) झाबुआ धर्म उद्घोषक संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त जीवदया अभियान (भारत) के सम्पूर्ण भारत में सदस्यता विस्तार व संगठन को मजबूत बनाते हुए मानव सेवा के साथ मूक पशु – पक्षियों के संरक्षण व सेवा योगदान के उद्दश्यों को लेकर सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनवरत सेवाएं प्रदान करने वालें समाजसेवी डॉक्टर एम. एल. जैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। इसी के साथ साधु संतों की वैयावच्च में अग्रणी पेटलावद शहर के रायपुरिया निवासी समाजसेवी सुनील झालोका को राष्ट्रीय कर्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में नव नियुक्ति व विस्तारीकरण को देखते हुए पेटलावद के झकनावदा निवासी युवा पत्रकार समाजसेवी मनीष कुमट को राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बनाया गया है। जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय संयोजक पवन नाहर ने बताया कि जीवदया अभियान बीते 10 वर्षों से मानव सेवा व मूक पशु पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करता आ रहा है ऐसे में जीवदया के अवसर को तलाशने वालें समाजसेवी व जीवदया प्रेमियों के लिए यह मंच सबसे उपर्युक्त है इसमें हर जाति वर्ग के सदस्य बनाये जा रहे है जो अवैतनिक तौर पर जन भागीदारी से पशुओं के लिए गौशाला आदि में दाना पानी की व्यवस्था, पक्षियों के लिए घोसलें व दाना-पानी के सिकोरें, मानव सेवा में अशक्तजनों व मरिजों के लिए निःशुल्क कम्बल, कपड़ों आदि की व्यवस्था करेगा। संगठन में हर राज्यों में टीम का गठन किया जा रहा है वही मध्यप्रदेश में भी हर जिलों में पदाधिकारी बनाये जा रहे है। नवागत महासचिव मनीष कुमट ने संगठन विस्तार की पॉलिसी बताते हुए कहा कि इस संगठन से जुड़ने वाला हर व्यक्ति जीवदया प्रेमी के पद से अलंकृत किया जाएगा जो इस बैनर के माध्यम से स्थानीय जीवदया के कार्य कर सकेगा। वही हर सदस्य को जीवदया में अपने मित्रों को जोड़ने का पूर्ण अधिकार होगा ताकि सामूहिक रूप से जीवदया के कार्य किये जा सके। हर व्यक्ति के मन में जीवदया के सपने पलते है व वे अनेक अवसरों पर जीवदया भी करते है ऐसे में यदि वे जीवदया से जुड़कर अपने सपनों को साकार भी करते हुए अन्य के लिए प्रेरणास्रोत भी बन सकते है।

Trending