Connect with us

झाबुआ

Published

on

औद्योगिक विकास में प्रथम स्थान पर होगा मध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ यादव

 

रतलाम 19 जुलाई 2024/मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार हर संभव पहल कर रही है। मार्च माह में उज्जैन में हुई इन्वेस्टर समिट में 75 हजार करोड़ रूपए से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसी क्रम में 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर से निवेशक और औद्योगिक घराने तथा प्रदेश के उद्यमियों से निवेश के नए प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रदेश के संसाधनों के आधार पर कृषिशिक्षाचिकित्सा तथा कुटीर.लघु.मध्यम और भारी उद्योगों के माध्यम से हम प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। राज्य शासन प्रदेश को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 20 जुलाई को जबलपुर में होने वाले दूसरे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के संबंध में यह बात कही।

क्रमांक-80/746/2024

श्री रामराजा लोक ओरछा में भगवान श्रीराम के प्रसंगों को दर्शाया जाए– मुख्यमंत्री डॉ यादव

 

वर्तमान मध्यप्रदेश के भू.भाग में श्रीराम की वनवास अवधि का प्रमुखता से हो प्रदर्शन

विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक लोक के आय के साधन भी सुनिश्चित हों

प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर अन्य राज्यों में मेले आयोजित हों

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक के निर्माण की समीक्षा

 

रतलाम 19 जुलाई 2024/मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि ओरछा में विकसित हो रहे श्री रामराजा लोक में भगवान श्रीराम के वनवास अवधि में वर्तमान मध्यप्रदेश के भूभाग में बिताई गई  समयावधि में हुए प्रमुख प्रसंगों को दर्शाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक लोकों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इन स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति की व्यवस्था भी हो। प्रदेश में विकसित हो रहे विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक लोक के आय के साधन सुनिश्चित करते हुए उनके निर्माण और प्रबंधन प्रक्रिया तय की जाएताकि सभी लोकों का संचालन सुव्यवस्थित रूप से हो सके। लोकों का बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों जैसे संस्कृतिए पर्यटनए धर्मस्वए राजस्वपंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग की स्थानीय स्तर पर संचालन समिति बनाई जाए। बैठक में संस्कृतिपर्यटनधार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधीमुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणाअपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौराप्रमुख सचिव संस्कृति तथा पर्यटन श्री शिवशेखर शुक्ला तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

भादवा माता लोक से आयुर्वेदिक अस्पताल को जोड़ा जाए

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सुनिश्चित करने को कहा कि विकसित हो रहे सभी धार्मिक और सांस्कृतिक लोकों के निर्माण कार्य में आकल्पन इस प्रकार से हो कि सौंदर्यीकरण और आकर्षण दीर्घकालीन बना रहे। उन्होंने संत रविदास लोकए सागर में शोधपीठ और शैक्षणिक संस्था विकसित करने के निर्देश दिए। डॉ यादव ने कहा कि भादवा माता लोक नीमच में श्रद्धालु दर्शन के साथसाथ स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से भी आते हैं। भादवा माता लोक से आयुर्वेदिक अस्पताल और फिजियोथेरेपी सेंटर को भी जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मंदिर जिस स्थापत्य शैली में बने हैंउनकी विशेषताओं का संरचनाओं के निर्माण में अनुसरण सुनिश्चित किया जाए।

 

प्रदेश की कलासंस्कृतिस्थापत्य और व्यंजनों पर केंद्रित हो मेले

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रचारप्रसार के लिए प्रदेश की कलासंस्कृतिस्थापत्य और प्रमुख व्यंजनों पर केंद्रित मेले देश के अन्य राज्यों में आयोजित किए जाएंइससे प्रदेश के पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

 

धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव के केन्द्र बनेंगे लोक

 

प्रदेश में सांस्कृतिकधार्मिक पुनर्जागरण और पर्यटन के विकास के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा 18 लोकों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। इनमें 14 लोक धार्मिक और सांस्कृतिक आधार के हैं, 10 धार्मिक और सांस्कृतिक लोकों का निर्माण कार्य जारी है। लोकों से विशिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षणआसपास की अधोसंरचना के विकास और श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए आवश्यक उच्च स्तरीय सुविधाओं के विकास का कार्य किया जाएगा। युवाओं में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लाइट एंड साउंड शोप्रदर्श वीथिकाओं व प्रोजेक्शनए मेपिंग इत्यादि आधुनिक तकनीक द्वारा धार्मिक गाथाओंए लोक कलाओं आदि का प्रदर्शन भी होगा।

 

संत रविदास लोक सागरदेवी लोक सलकनपुरश्री राम राजा लोक ओरछाजाम सांवली श्री हनुमान लोक पांढुर्णापशुपतिनाथ लोक मंदसौरपरशुराम लोक महूभादवा माता लोक नीमचमां नर्मदा महालोक अमरकंटकदेवी अहिल्या लोक खरगोननागलवाड़ी लोक बड़वानी आदि के कार्यों में हुई प्रगति की जानकारी दी गई। मां पीतांबरा लोक दतियारतनगढ़ माता मंदिर लोक दतियामां शारदा देवी मैहरमां जोगेश्वरी माता मंदिर चंदेरीरानी दुर्गावती स्मारक जबलपुरअटल स्मारक ग्वालियरमहाराणा प्रताप लोक भोपाल और रानी अवंती बाई स्मारक जबलपुर की कार्य योजना पर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई।

क्रमांक-81/747/2024

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ का वार्षिक व्यापक सम्मेलन संपन्न****

झाबुआ3 hours ago

डॉ.अंजना मुवेल “नारी अस्मिता श्रेष्ठ साहित्य सम्मान” से सम्मानित* 

झाबुआ3 hours ago

जिला जन सम्पर्क केे आईने से***** 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित****पशु घर गिरने से मृत दो गायों के प्रकरण में 77000 से अधिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत****खुशियों की दास्ता साइबर तहसील परियोजना से घर बैठे अरबाज का नामांतरण आसानी से हो गया

अलीराजपुर4 hours ago

अलीराजपुर – खट्टाली के ग्राम बलदमुंग के भीलफलिया का ममाला , बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट ।

झाबुआ7 hours ago

प्रोग्रेसिव्ह पेंशनर्स एसोसिएशन के ब्लकड शुगर एवं ब्लक प्रेशर शिविर का 135 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया ।****** निशुल्क जांच कर दवाईयां प्रदान की गई ।******** उच्च रक्तचाप ( हाइपरटेंशन ) मधुमेह की कई जटिलताओं को जन्म दे सकता है,-डा. एल एस राठौर ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!