Connect with us

DHAR

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान का  होगा आगाज

Published

on


जिला प्रभारी श्याम बंसल कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉक्टर तेज बहादुर सिंह, मनोज द्विवेदी, जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी विधायक नीना वर्मा और कालू सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ नेता होंगे बैठक में शामिल

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता महाअभियान को लेकर 23 अगस्त को जेएमडी गार्डन धार में होगी बड़ी बैठक

धार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धार में दिनांक 23 अगस्त  शुक्रवार को स्थान नगर के जेएमडी गार्डन भारतीय जनता पार्टी संगठन एवम कार्यशाला के मुख्य वक्ता के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महाअभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई  है। इस बैठक में जिला प्रभारी श्याम बंसल भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉक्टर तेज बहादुर सिंह और विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी, विधायक नीना वर्मा और कालू सिंह ठाकुर सहित जिले के वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस बैठक की अपेक्षित श्रेणी निम्नानुसार है।
जिले के अध्यक्ष सहित सभी जिला के पदाधिकारी जिले में निवासरत वर्तमान प्रदेश पदाधिकारी, सांसद,विधायक, पूर्व विधायक जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवम महामंत्री।
सभी मंडल प्रभारी एवम मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी।नगरपालिका/नगर परिषद के पार्टी समर्थित सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष पार्टी समर्थित, नगर पालिका/नगर पंचायत के पार्षद गण, मीडिया सोशल मीडिया एवम आईटी विभाग की जिला टोली प्रमुख मंडल सदस्यता टोली, अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!