Connect with us

झाबुआ

एमपीआरडीसी द्वारा युद्धस्तर पर सड़क सुधारकर कार्य

Published

on





               झाबुआ 23 अगस्त, 2024। म.प्र. सड़क विकास निगम द्वारा वर्षा ऋतु में आम नागरिकों को सुलभ एवं सुगम यातायात हेतु सड़क मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर निगम के प्रबंध संचालक श्री अविनाश लवानिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। निगम के संभाग स्तर के समस्त मैदानी अधिकारी अपने-अपने आवंटित मार्गो पर मरम्मत का कार्य करा रहे है। संभाग स्तर से मुख्यालय स्तर तक के अधिकारी मार्गो की सतत निगरानी कर रहे है एवं वर्षाऋतु में गड्ढों को भरने का कार्य निर्वाध रूप से जारी है। म.प्र. सड़क विकास निगम द्वारा 22 वरिष्ठ अधिकारियों का दल गठित कर निगम के 13 संभागों में नियुक्त किया गया हैं। नियुक्त अधिकारियों में 05 अधिकारी मुख्य अभियंता स्तर के एवं 05 अधिकारी महाप्रबंधक स्तर के एवं शेष अधिकारी संभागीय स्तर के है। उक्त सभी अधिकारी 03 दिवस (24 अगस्त 2024 से 26 अगस्त 2024) में प्रदेश की सभी सड़कों का दौरा करेंगे एवं सड़कों की विस्तृत रिपोर्ट से प्रबंध संचालक को सौपेगें। सामान्यतः सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य वर्षाऋतु उपरांत माह अक्टूबर से प्रारंभ किया जाता है। यह पहला मौका है कि एमपीआरडीसी द्वारा वर्षाऋतु में भी सड़कों की मरम्मत पेच रिपेयर का कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य एक अभियान के रूप में किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र की जनता एवं आम नागरिकों को सुगम एवं सुलभ यातायात उपलब्ध हो रहा है। साथ ही वर्षा ऋतु उपरांत आवश्यक मार्गो पर नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा। 
              “निगम के मुख्य अभियंता, संधारण श्री बी.एस. मीना द्वारा बताया गया कि म.प्र. सड़क विकास निगम द्वारा आम जनता के सुलभ एवं सुगम यातायात हेतु वर्षाऋतु में सड़क सुधार हेतु यह अभियान चलाया गया है। निगम की प्राथमिकता है कि वर्षाऋतु में नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।’’

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!