Connect with us

झाबुआ

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगितायें आयोजित

Published

on





              झाबुआ 30 अगस्त, 2024। “राष्ट्रीय खेल दिवस” मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों पर हर्ष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न स्व. मेजर ध्यानचन्द की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में बाक्सिंग प्रतियोगिता, एथलेटिक्स मैदान पुलिस लाईन झाबुआ पर नीम्बू रेस, दौड, हैण्डबाल मैदान रातीतलाई झाबुआ पर हैण्डबाल खेल प्रतियोगिता एवं कॉलैज मैदान झाबुआ पर फुटबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
              बाक्सिंग प्रतियोगिता में जिला खेल अधिकारी विजय कुमार सलाम, दिनेश खराडी, गौरव बारिया, हैण्डबाल प्रतियोगिता में जिला हैण्डबाल प्रशिक्षक अवलोक शर्मा, एथलेक्टिस प्रतियोगिता में सुश्री शिफाली मसीह, फुटबाल प्रतियोगता में राम सिंह मोहनिया, धर्मेश बामनिया, सुरेन्द्र बारिया का सहयोग रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!