Connect with us

झाबुआ

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मोरडुंडिया में आयोजित किया गया “रक्षा सखी” जागरूकता अभियान कार्यक्रम

Published

on



आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मोरडुंडिया में 500 से अधिक बच्चों को यातायात जागरूकता, सायबर जागरूकता, महिला सुरक्षा के संबंध में “रक्षा सखी” जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल, उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश शर्मा, थाना प्रभारी यातायात निरी. जयराज सोलंकी, उनि अनिता तोमर एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों से उनकी पढ़ाई एवं सामान्य ज्ञान के बारे में चर्चा कर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में इसकी महत्ता के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने के संबंध में समझाइश दी गई एवं बच्चों के साथ चर्चा करते हुए उनको अनुशासन में रहने, सूबह जल्दी उठने व उनका बेहतर भविष्य कैसे बने इस बारे में जानकारी दी गई। नशे के सेवन से दूर रहने, अपने करियर में कुछ अच्छा करना चाहते हो तो पढ़ाई निरंतर करना होगी।

उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश शर्मा द्वारा सायबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में सायबर अपराध बढ़ते जा रहे है और इससे कैसे बचा जाये इसके बारे में जानकारी दी गई। सायबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सायबर अपराध के शिकार होने का सबसे बड़े कारण डर व लालच होता है। इससे बचने के लिये आपको जागरूकत एवं सतर्क रहना जरूरी है। इसके साथ ही अन्य वर्तमान में प्रचलित साइबर फ्रॉड जैसे वॉइस चेंजिंग एप से हो रहे अपराधों के बारे में, डिजिटल अरेस्ट, अनजान नंबर से आये वीडियों कॉल को नहीं उठाने की समझाइश दी गई व सेक्सटॉर्शन एवं बच्चों की गिरफ्तारी का डर दिखाकर होने वाली ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उनसे बचने के उपाय बताएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!