Connect with us

झाबुआ

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

Published

on

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय
एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर
जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय
भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

रतलाम 30 सितंबर 2024/ संगठन पर्व के तहत् चल रहे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा की कामकाजी बैठक सोमवार को हुई। इसमें जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांण्डेय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला सदस्यता प्रभारी एवं जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास आदि मंचासीन  रहे।

जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय ने कहा कि सदस्यता अभियान का लक्ष्य सबको मिलकर पूरा करना है। भाजपा कार्यकर्ताओं मे इतनी काबिलियत है कि वे लक्ष्य को पूरा जरूर करते है। सदस्यता अभियान के दूसरे चरण मे हर मंडल मे पदाधिकारी सक्रियता पूर्वक कार्य कर और लक्ष्य से अधिक सदस्यता बनाकर जिले अग्रणी बनाए ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि सबको मिलकर सदस्यता अभियान का कार्य करना है। इसके लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय आरंभ मे स्वागत भाषण देते हुए सदस्यता अभियान के पहले चरण मे हुए कार्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरे चरण मे सदस्यता अभियान तेजी से चलेगा। कार्यकर्ता जिले के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने मे जुट जाए। भाजपा आई.टी.सेल. प्रदेश संयोजक सोमेश पालीवाल ने सदस्यता अभियान के तकनीकी कार्यो की जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया आभार प्रदर्शन जिला सदस्यता टोली सदस्य नंदकिशोर महावर ने किया।
डॉ. भरत शर्मा जिला सहसंयोजक बने
भाजपा की जिला बैठक मे युवा चिकित्सक डॉ.भरत शर्मा के भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ मे जिला सहसंयोजक मनोनित किये जाने की घोषणा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने उनका स्वागत कर सदस्यता अभियान मे सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ2 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ2 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

झाबुआ2 hours ago

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

झाबुआ2 hours ago

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत बैठक संपन्न***** खुशियों की दास्ता नगर निगम के सफाई कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान की सौगात मिली सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित स्वास्थ्य को लेकर हुई परेशानी दूर****अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!