Connect with us

झाबुआ

सेवा भारती द्वारा चलित चिकत्सा आरोग्य प्रकल्प के माध्यम से गाव गाव दी जा रही निशुल्क चिकित्सा सेवा।

Published

on


  थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)  —  सेवाभारती के द्वारा संचालित जनजातीय सशक्तिकरण केंद्र बड़ा घोसलिया द्वारा कई सेवा कार्य संचालित किए जाते है इसी श्रृंखला में दुर्गम वन्य ग्रामों में स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सभी प्रकार की जांच और विशेष रूप से सिकल सेल निर्मूलन हेतु स्वास्थ्य वैन ,,अरोग्य वाहन गांव गांव चलाया जा है। इस कार्य में चयनित गांव में 3 घंटे शाम 4 से 6 बजे तक अरोग्य वाहन, 3 डॉक्टर ,1 नर्स, एक लैब टेक्नीशियन ,चालक सहित व्यवस्था की टोली साथ में होती है। आज ग्राम झाराडाबर को चयनित किया गया था। ग्राम स्वास्थ्य समिती के अध्यक्ष दिलीप जी गुड़िया, सचिव रपया गुड़िया एवम अरोग्य वाहन पालक बदिया भुरिया आदि ने ग्राम में संपर्क कर अरोग्य कैंप प्रारंभ किया जहा 100 मरीजों की जांच की गई। इस कैंप में जांच करने हेतु ,,,, डॉक्टर सुरेंद्र हाड़ा डॉक्टर , डॉक्टर रविन्द्र हाड़ा,फार्मासिस्ट विपुल कचोटिया, लावे टैक्नीशियन रोहित हाड़ा और सहायक संजय कचोटियां नर्स दीदी के रूप में श्रीमती रेखा किशन मावी ने 3 घंटे सेवाएं दी। इस पूरे स्वाथ्य सेवा कैंप की संचालन डॉक्टर सुरेंद्रसिंह हाड़ा के निर्देशन में हुआ । डॉक्टर सुरेंद्र हाड़ा इस चलित चिकित्सा प्रकल्प के प्रभारी है एवम सेवा भारती के अरोग्य प्रकल्प प्रमुख के रूप में सेवाए दे रहें है. उक्त् जानकारी  जितेंद्र राठौर सचिव सेवा भारती समिती झाबुआ ने प्रदान की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!