Connect with us

झाबुआ

शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो- निर्मला भूरिया। महिला बाल विकास मंत्री ने नवरात्रोत्सव एवं दशहरा पर्व की दी बधाईयां ।

Published

on

शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो- निर्मला भूरिया।
महिला बाल विकास मंत्री ने नवरात्रोत्सव एवं दशहरा पर्व की दी बधाईयां ।

झाबुआ । प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने  प्रदेशवासियों के साथ ही अंचलवासियों को नवरात्री पर्व पर महाष्टमी , महानवमी एवं दशहरा पर्व की बधाईया देते हुए नवरात्रोत्सव को महिला सशक्तिकरण की कडी में इसे शक्ति उपासना का पर्व बताते हुए बधाईयां दी है।
सुश्री भूरिया ने कहा कि शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो। उन्होने कहा, कि समस्त प्रदेशवासियों एवं मातृशक्ति को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। उन्होंने कहा कि देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि का आरंभ हो चुका है। उन्होंने कहा, नवरात्रि में मा दुर्गा करबद्ध प्रार्थना है कि उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण इसके साथ ही है। सुश्री भूरिया ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिन अलग-अलग पूजा होती है। नवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इसके बाद दशहरे का त्योहार आता है। असत्य पर सत्य की विजय बुराई पर अच्छाई की विजय के पर्व दशहरे की भी उन्होने शुभकामनाये देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम प्रदेश भर की महिलाओं एवं बच्चों के  सर्वांगिण विकास के लिये कृत संकल्पित है।
सुश्री भूरिया ने अपने विभाग की जानकारी देते हुए बताया कि  कहा कि मध्यप्रदेश में 15 अगस्त, 86 को महिला एवं बाल विकास संचालनालय का गठन किया गया तथा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित समस्त योजनायें आदिम जाति कल्याण विभाग और पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग से इस संचालनालय को हस्तान्तरित की गई। प्रारंभ में यह संचालनालय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रशासकीय नियंत्रण में रहा तथा वर्ष 1988 में पृथक से महिला एवं बाल विकास विभाग का गठन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के हितग्राही समाज के कमजोर वर्ग, महिलाएं और बच्चे हैं, जिनके विकास व कल्याण का कार्य आसान एवं अल्प अवधि में पूरा होने वाला नहीं है। विभाग की कई योजनाओं का विस्तार हुआ हैं, वहीं लाडली लक्ष्मी योजना,अटल बाल मिशन, समेकित बाल संरक्षण योजना जैसी नई योजनाएं भी संचालित की जा रही है। गतिशील रहते हुए विभाग ने विकास के लिए प्रत्येक चुनौती को स्वीकार किया है। उपलब्धि के आंकड़ें बड़े नहीं है किन्तु समाज में महिलाओं की स्थिति में निरंतर सुधार हुआ है, महिलाओं में अपने अधिकारों व हितों के प्रति जागरुकता आई है, बच्चों के कुपोषण में कमी आई है।
सुश्री भूरिया ने  नवरात्रोेत्सव एवं दशहरा पर्व की पुनश्च बधाई देते हुए सभी के आरोग्यमय एवं सुखमय जीवन की कामना की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

शासकीय माणकचौक विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया******जावरा शिविर में 97 दिव्यांगों को अंग उपकरण वितरण किए गए

झाबुआ3 hours ago

नवरात्रि में पावागढ़ जाने वालें दर्शनार्थियों के लिए शिवशक्ति अमरनाथ सेवा समिति ने नि शुल्क की
प्रारंभ की लंगर सेवा

झाबुआ6 hours ago

शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो- निर्मला भूरिया। महिला बाल विकास मंत्री ने नवरात्रोत्सव एवं दशहरा पर्व की दी बधाईयां ।

झाबुआ6 hours ago

वाहन किराये पर लिये जाने की व्यवस्था किये जाने हेतु ऑनलाइन निविदा आमंत्रित

झाबुआ6 hours ago

आगामी दीपावली त्यौहार वर्ष 2024 हेतु अस्थाई फटाका लायसेंस जारी करने हेतु, अस्थाई दुकाने लगाने के लिये जिले में अस्थाई अनुज्ञप्तियां जारी की जाने हेतु इच्छुक व्यापारियों/व्यवसायियों के लिए सूचना

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!