Connect with us

झाबुआ

सांवरी सूरत पे मोहन दिल-दिवाना हो गया …., हारे का सहारा मेरे खाटु श्याम आ गए …. मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर खाटु श्यामजी की भजन संध्या का हुआ आयोजन

Published

on

खाटु श्याम का दरबार सजाने के साथ अखंड ज्योत भी की प्रज्जवलित


झाबुआ। शहर के मध्य छोटा तालाब स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को संध्याकाल में मनकामेश्वर महादेव मित्र मंडल की ओर से खाटु श्यामजी की समधुर एवं संगीतमय भजन संध्या का आयोजन रखा गया। जिसमें विशेष आकर्षण मंे खाटु बाबा का सुंदर दरबार, अखंड ज्योत के साथ सत्त 3 घंटे तक खाटु वाले बाबा और मनकामेश्वर महादेवजी के समधुर भजनों का दौर चला।
जानकारी देते हुए मंदिर के सेवक देवेन्द्रपूरी गोस्वामी ने बताया कि प्रातःकाल से शाम तक मंदिर में मनकामेश्वर महादेवजी के भक्तों द्वारा दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। संध्याकाल 7 बजे से खाटु श्यामजी का आलोकिक एवं सुंदर दरबार मनकामेश्वर महादेवजी के समीप सजाया गया। एक तरफ जहां सुंदर रूप से सजे भोलेनाथजी शिव और पार्वती तो दूसरी ओर खाटु श्यामजी का सजा आलोकिक दरबार दर्शन के लिए आने वाले हर भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दरबार के सम्मुख अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई। जिसके भी भक्तजनांे ने कतार में खड़े रहकर दर्शन का लाभ लिया। मनकामेश्वर महादेव और खाटु नरेशजी से श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और सुख-शांति के लिए अर्जी लगाई।
समुधर संगीतमय भजनों ने बांधा समां
मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में झाबुआ के प्रसिद्ध गायक जगदीश पंवार, संदीप परिहार एवं जयंत पंवार के साथ रानापुर से पधारे मनोज सोनी एवं आतिश सोनी ने खाटु नरेश के ‘‘आएगा …. आएगा …. नीले पर्वत पर चढ़कर श्याम आएगा …., हारे का सहारा आ गए …. देखो खाटु नरेश आ गए …, सांवरी सूरत पे मोहन दिल-दिवाना हो गया …. जैसे प्रस्तुत एक से बढ़कर भजनों पर महिलाओं और बालिकाओं ने जमकर नृत्य किया एवं गरबे भी खेले। भजन संध्या में बड़ी संख्या मंे महिला-पुरूषांे ने उपस्थित रहकर आनंद लिया।
3 घंटे सत्त चला क्रम
भजन संध्या का दौर सत्त 3 घंटे तक अर्थात रात 10 बजे तक चला। इस दौरान मुख्य रूप से मनकामेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल, बंटी ब्रजवासी, मनकामेश्वर महादेव मित्र मंडल से विक्रम साकला, अरविन्द साकला, शिव प्रिया महिला मंडल से जुड़ी सुश्री रूक्मणी वर्मा, शिवकुमारी सांकला, निर्मला पंवार, प्रेमलता कंडारा, रेखा राठौर, रीना कंडारा, शैफाली माहेश्वरी, लता पंवार, रेखा गोस्वामी, रेखा परिहार आदि उपस्थित थी। समापन पर बाबा की आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

संकल्प ग्रुप द्वारा आयोजित ’हमारी संस्कृति हमारा मान’ निशुल्क’संजा बाईसा बनाने’ की विश्व स्तरीय ऑन लाइन प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन ।

झाबुआ3 hours ago

*आचार्य श्री के दर्शन वंदन कर पूछी कुशलक्षेम..

अलीराजपुर18 hours ago

अलीराजपुर – बड़े सहाब भाभरा मे पकडाया सट्टा , दो आरोपी पर मामला भी दर्ज , दोनों पार्टियों के विरोध के बाद भी क्यों नहीं हटा पा रहे विवादित भाभरा वाले सहाब को ।

झाबुआ21 hours ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ21 hours ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!